योग हमारे शरीर को निरोग रखने में मदद करता है: आचार्य प्रवेश कुमार
संजीव डोगरा, दौलतपुर चौक , रावमापा पिरथीपुर में आयोजित किये जा रहे एनएसएस शिविर के छठे दिन मुख्यातिथि की रूप में पूर्व प्रधान बृजेश डोगरा ने शिरकत की जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामपाल शर्मा ने की। प्रोग्राम ऑफिसर सतीश मिन्हास एवम सलोचना राणा ने बताया कि शनिवार सुबह स्वयंसेवको ने प्रभु सिमरन करते प्रभात फेरी निकाली, ततपश्चात योगाचार्य प्रवेश कुमार ने स्वयंसेवको को विभिन्न योगासन करवाये एवम बताया कि योग हमारे शरीर को निरोग रखने में मदद करता है और इसे हमें अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।मुख्यातिथि बृजेश डोगरा ने स्वयंसेवकों को समय के सदुपयोग का महत्व बताया जबकि प्रधानाचार्य रामपाल शर्मा ने नैतिक मूल्यों पर ज्ञान बांटा। इससे पहले स्वयंसेवियों ने श्रमदान किया एवम नशे के खिलाफ रैली भी निकाली।इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य पूनम शर्मा,विनीत शर्मा,अमित शर्मा, सुनन्दा, श्वेता शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।
