पंजाब में रविवार तक शीत लहर का येलो अलर्ट जारी
चंडीगढ़: पंजाब में 15 दिसंबर तक शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार इस दौरान कई जिलों में ठंड बढ़ेगी और तापमान में गिरावट हो सकती है। दूसरी तरफ वीरवार को फरीदकोट और नवांशहर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
पंजाब में रविवार तक शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कुछ हिस्सों में इस समय तक शीत लहर जारी रहेगी। आज पंजाब के विभिन्न जिलों में दिन के समय धूप निकली। इस बीच ठंडक भी बरकरार रही। जिला फरीदकोट और एसबीएस नगर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जिला रोपड़ का न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस, फाजिल्का का 3.2 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
जिला पठानकोट का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस, बरनाला और पटियाला का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस और जिला लुधियाना का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चौबीस घंटों के दौरान अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का है, जो राज्य में सामान्य के बराबर रहा है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने 15 दिसंबर तक शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य के कुछ जगहों पर शीत लहर जारी रहेगी और ठंड बढ़ेगी।
