February 19, 2026

राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेला सुंदरनगर में कुश्ती प्रतियोगिता शुरू

पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने किया कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ ।

अजय सूर्या,सुंदरनगर, 27 मार्च 2025।

राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेला सुंदरनगर के छठे दिन कुश्ती प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ नागौण मैदान में एसपी मंडी साक्षी वर्मा की अध्यक्षता में किया गया।
इससे पहले एसपी साक्षी वर्मा की अगुवाई में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस सुंदरनगर से नागौण मैदान तक भव्य शोभा यात्रा भी निकाली गई।

नलवाड़ मेले के दौरान आयोजित होने वाली इस दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदेश सहित अन्य राज्यों के पहलवान भी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 28 मार्च को राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेले के समापन अवसर पर नागौण मैदान में आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी, डीएसपी भारत भूषण, बीडीओ विवेक चौहान, तहसीलदार अंकित शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *