February 18, 2026

आपदा राहत के लिए वर्ल्ड बैंक और नीति आयोग ने सुक्खू के कार्यों को सराहा: सुनील शर्मा बिट्टू

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने किया विभिन्न पंचायतों का दौरा, लोगों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा

हमीरपुर 03 सितंबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा ‘बिट्टू’ ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के 3 दिवसीय प्रवास के दौरान आपदा प्रभावित विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा किया। मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशानुसार इस दौरान उन्होंने संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रभावित लोगों की समस्याओं को जाना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित हर संभव मदद मुहैया करवाने के दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जिस तत्परता और अदभुत नेतृत्व क्षमता के साथ कार्य कर रहे हैं, उसकी सभी सराहना कर रहे हैं। वर्ल्ड बैंक और नीति आयोग जैसी बड़ी संस्थाओं ने भी मुख्यमंत्री के प्रयासों और सशक्त नेतृत्व की प्रशंसा की है।
सुनील शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार आम आदमी की अपनी सरकार है तथा मुख्यमंत्री स्वयं आपदा संबंधित कार्यों की अपडेट ले रहे हैं। प्रभावितों तक राहत पहुंचाई जा सके, इसका विशेष ध्यान रखा जा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में पहली बार इतनी बड़ी आपदा आई है, लेकिन प्रदेश सरकार ने इस विकट परिस्थिति को भी संभाला है और जनता को राहत पहुंचाई जा रही है। इस विकट परिस्थिति से प्रदेश को कैसे निकालना है, इस पर सरकार तत्परता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार सभी संसाधनों का उपयोग करते हुए प्रभावित लोगों की मदद के लिए कृतसंकल्प है।
सुनील शर्मा द्वारा किए गए विभिन्न पंचायतों के दौरों के दौरान अधिकतर समस्याएं बारिश से लोगों के घरों के क्षतिग्रस्त होने की पाई गई, जिनमें युद्ध स्तर पर आवश्यक कार्रवाई कर प्रभावितों को तुरंत राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर सुनील शर्मा के साथ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के निदेशक विक्रम शर्मा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला कांग्रेस एससी सैल के अध्यक्ष होशियार सिंह, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुमन भारती, महासचिव अश्वनी लंबरदार, शहरी इकाई के अध्यक्ष शहंशाह, पूर्व अध्यक्ष मनोज शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता युवा कांग्रेस निशांत शर्मा इत्यादि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *