February 11, 2026

पंजाब के उज्जबल भविष्य और बेहतरी के लिए काम कर रहा है

टांडा, पंजाब को पहली बार ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जिस को पंजाब ,पंजाबियत और पंजाब वासियो से अथाह प्यार है और जो दिन – रात पंजाब के उज्जबल भविष्य और बेहतरी के लिए काम कर रहा है । इन विचारो का प्रगटावा लोक सभा हल्का होशियारपुर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डाक्टर राजकुमार चब्बेवाल ने गांव ज़हूरा में किया। उन्होंने गांव वासियों से कहा की पंजाब की मान सरकार सभी बर्गो को साथ लेकर बराबर फैसले सभी के लिए ले रही है जिस की मिसाल है सभी का बिजली बिल जीरो आना ये राज्य में पहली बार हो रहा है जब सरकार लोगो के दिए टैक्स को लोगो पर ईमानदारी से खर्च कर रही है। इसी तरह से गांव नैनोवल वैद में हरभजन सिंह, मोहन सिंह, सरपंच नगिंदर सिंह की अगुआई में हुई रैली में डाक्टर चब्बेवाल ने कहा की पंजाब की मान सरकार ने मात्र दो साल के रिकॉर्ड समय में शिक्षा ,सेहत सहूलते को लेकर लाखो रुपये स्कूलों और सरकारी अस्पतालों पर खर्च करके उनकी हालत सुधार दी है। स्थानीय विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने लोगो से कहा की अगर आप मेरे द्वारा किये कामो से संतुष्ट है तो आप उम्मीदवार डाक्टर चब्बेवाल को जिताएं।
वेट क्षेत्र के इंचार्ज समाजसेवक और सर मार्शल ग्रुप ऑफ स्कूल्ज के चेयरमैन राजिंदर सिंह मार्शल ने भी अपने विचार रखते हुए कहा की पंजाब में युवाओं को रोजग़ार मुहैया करवाने के लिए आम आदमी पार्टी की मान सरकार जिस तरह से शुरू से प्रयास कर रही है और करीब 50000 युवाओं को बगैर किसी की स्फारिश के नौकरिया दी है सराहनीये काम किया है 7 उन्होंने कहा की मान सरकार यही पर रोजग़ार देने में विश्वास करती है उन्ही विदेशो में भेजने में नहीं। उन्होंने आग्रह करते हुए कहा की आम आदमी को मज़बूत करने के लिए आप उम्मदीवार डाक्टर चब्बेवाल को जिताएं। इस मोके अलग अलग पार्टियों के कई स्थानीय लोगो ने आप ज्वाइन की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *