मोटे अनाज को दैनिक आहार में शामिल करें महिलाएं
महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित
बेरी (झज्जर), निकटवर्ती गांव मदाना खुर्द में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस मनाया गया। सीडीपीओ सबिता मलिक के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में सुपरवाईजर आशा ने महिलाओं एवं बच्चों के पोषण को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को आवश्यक पोषक तत्वों से युक्त आहार लेने का आह्वान करते हुए कहा कि हरी पत्तेदार सब्जियों को अवश्य शामिल करें। इस दौरान बच्चों का वजन एवं उनकी हाइट की जांच की गई। साथ ही मोटे अनाज को खाने में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।इस दौरान सीएचओ सोनिया ने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की।
सरपंच कमला देवी ने उपस्थित महिलाओं को खान-पान के साथ-साथ स्वच्छता का ध्यान रखने, व्यक्तिगत एवं आस-पास की सफाई रखने बारे जागरूक किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग से सुपरवाइजर आशा रानी, स्वास्थ्य विभाग से सोनिया, ए.एन.एम रजमिला, गायत्री देवी, एमपीएचडब्ल्यू नरेन्द्र कुमार,पंच विनय सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
