March 12, 2026

पंजाब में महिलाओं को जल्द हर महीने मिलने लगेंगे 1100 रुपए: भगवंत मान

चंडीगढ़ – पंजाब में विधानसभा उपचुनावों को लेकर राजनीति अपनी गर्मी दिखने लगी है। चुनावी गतिविधियों को आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान वालंटियर मीटिंग के लिए चब्बेवाल पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस और अकाली दल के नेताओं पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को 1100 रुपए प्रतिमाह देने को लेकर भी ऐलान कर दिया।

दरअसल, सीएम वालंटियर को संबोधित कर रहे थे तो उनके पंडाल में कुछ महिलाएं खड़ी थी और कुछ युवा कुर्सियों पर बैठे हुए थे। इस दौरान सीएम ने युवाओं को कहा कि वे अपनी कुर्सी छोड़ दें। इन्हें 1100 रुपए मिलने लग जाने हैं, बाद में इनसे ही हमें लेने पड़ेंगे। मेरा अगला लक्ष्य यही है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि जैसे जीरो बिजली बिल स्कीम चली है, उसी तरह महिलाओं को हर महीने 1100 रुपए मिलें। इसके लिए वे तैयारी में लगे है। जैसे ही बजट का इंतजाम होगा, उसका ऐलान कर देंगे। उन्होंने कहा कि वे यह नहीं चाहते थे कि चुनाव से पहले इस योजना को शुरू कर दें और बाद में इसे बंद कर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *