श्री देवी तालाब मंदिर के बाहर कार ने महिला को रौंदा, मौके पर मौत
जालंधर : जालंधर में श्री देवी तालाब मंदिर के सामने एक तेज रफ्तार कार ने महिला को रौंद दिया। घटना के वक्त महिला का बच्चा भी उसके साथ था, जिसकी जान बच गई। सारे घटनाक्रम का मंगलवार को देर रात एक सीसीटीवी वायरल होने लगा। मृतक महिला की पहचान नीलामहल की रहने वाली रिया के रूप में हुई है।
सीसीटीवी में आरोपी कार चालक महिला को टक्कर मारता हुआ नजर आ रहा था। थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
मिली जानकारी के अनुसार करीब 12.40 मिनट पर यह एक्सीडेंट हुआ। घटना के वक्त मंदिर बंद हो चुका था तो उसने बाहर से मंदिर में माथा टेका और रोड क्रास कर रोड साइड पर सो रहे भिखारी को भीख देने के लिए जा रही थी। इतने में दोआबा चौक की ओर से आ रही एक एक्सयूवी गाड़ी ने महिला को कुचल दिया।
