February 15, 2026

सीधी ट्रेन शुरू होने से टूरिज्म, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार तथा अन्य बहुत से क्षेत्रों मे भी इसका लाभ मिलेगा

शिमला : राज्यसभा सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार ने मुम्बई से हिमाचल प्रदेश के ऊना रेलवे स्टेशन के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग की है। संसद में यह मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि मुंबई से भारी संख्या में हिमाचल प्रदेश के लिए लोगों का आना-जाना लगा रहता है। मुम्बई से अम्ब, अंदोरा व ऊना के लिए सीधी ट्रेन न होने के कारण हिमाचल जाने वाले यात्रियों को चंडीगढ़ उतरना पड़ता है। संसद में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का ध्यान आकर्षित करते हुए उन्होंने कहा कि मुम्बई से करीब 25 घंटे ट्रेन मे सफर करने के बाद चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से इंटरस्टेट बस स्टैंड चंडीगढ़ पर बच्चों, महिलाओं व सामान सहित जाना और आगे के हिमाचल के लिए 9 घंटे बस की यात्रा करना बहुत मुश्किल होता है। इस कारण कई अप्रिय घटनाएँ होने की भी आशंका बनी रहती है।
डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि मुंबई से अम्ब अंदोरा व ऊना के लिए सीधी ट्रेन चलने से मुंबई, सूरत, वडोदरा, रतलाम, इंदौर, कोटा, मथुरा, नई दिल्ली, हरियाणा, इत्यादि विभिन स्थानों से हिमाचल प्रदेश जाने वाले यात्रियों के लिए बहुत सुविधा हो जाएगी। सीधी ट्रेन शुरू होने से टूरिज्म, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार तथा अन्य बहुत से क्षेत्रों मे भी इसका लाभ मिलेगा। डॉ. सिकंदर कुमार ने केंद्र सरकार व रेल मंत्री से आग्रह किया है कि मुंबई से अम्ब अंदोरा/ऊना तक सीधी ट्रेन शुरू करने की अनुमति दी जाए, ताकि मुंबई से हिमाचल प्रदेश आने वाले लोगो को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *