February 19, 2026

370 हटाए जाने से लाल चौक अब तिरंगे की रौशनी में जगमगाता

कांग्रेस के समय वहां बम धमाके हुए और गोला बारूद फटते थे

फतेहाबाद, पूर्व केन्द्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि काँग्रेस मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है। ठाकुर फतेहाबाद जिला के रतिया विधानसभा क्षेत्र में हिमाचली आबादी वाले बोसवाल गांव में भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल के लिए जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नेहरू सरकार ने जम्मू कश्मीर में 370 धारा लगाई, जिससे हजारों फौजियों को शहीद होना पड़ा, जबकि नरेंद्र मोदी ने इस धारा को हटाया। उन्होंने दावा किया कि 370 हटाए जाने से लाल चौक अब तिरंगे की रौशनी में जगमगाता है जबकि कांग्रेस के समय वहां बम धमाके हुए और गोला बारूद फटते थे, जबकि राहुल गांधी वहां पदयात्रा खत्म कर रहे थे तो बर्फ गोलों से खेल रहे थे।

ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही है। उन्होंने कहा कि 2014 से 2024 तक जनता कांग्रेस को नकार चुकी है और आरोप लगाया कि कांग्रेस देश को बदनाम कर नफरत की दुकान चला रही है तथा राहुल गांधी जाति, धर्म के नाम पर देश को बांटते देखना चाहते हैं। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि ‘कौरव’ पार्टी आज हरियाणा के लोगों की जमीन छीनने का मन बना रही है, दलितों पर अत्याचार करना चाहती है। कांग्रेस के दामाद पहले हरियाणा को प्रॉक्सी से चला रहे थे, आज फिर वही करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *