March 10, 2026

एनडीआरएफ की मदद से लोगों को बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से सुरक्षित निकालने का अभियान जारी

जिला कांगड़ा के इंदोरा और फतेहपुर उपमंडल में कल दोपहर से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में वायुसेना के हेलीकॉप्टर, सेना और एनडीआरएफ की मदद से लोगों को बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से सुरक्षित निकालने का अभियान जारी है। जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि मंगलवार दोपहर से चले इस अभियान में आज सुबह 11 बजे तक 933 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। जिनमें 585 लोगों को इंदोरा और 348 लोगों को फतेहपुर से रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने बताया कि इन लोगों एचआरटीसी की बसों के माध्यम से प्रशासन द्वारा स्थापित राहत शिविरों में ले जाया जा रहा है। राहत एवं बचाव कार्य अभी जारी है। उपायुक्त काँगड़ा और एसपी नूरपुर सहित सभी आला अधिकारी मौक़े पर उपस्थित रहकर रेस्क्यू ऑपरेशन का निरीक्षण कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *