January 26, 2026

विधायक चैतन्य शर्मा के प्रयासों से जाईका के अंतर्गत सिंचाई के लिए ट्यूबवेलों की सौगात

संजीव डोगरा, दौलतपुर चौक,
गगरेट विधानसभा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए विधायक चैतन्य शर्मा दिन रात प्रयास कर रहे हैं। गगरेट में कई सालों से रुके हुए कार्यों को गति देने के लिए व किसानों को सिंचाई में पेश आ रही समस्याओं को विधायक चैतन्य शर्मा ने समझा। चैतन्य शर्मा ने गगरेट को ग्रेट गगरेट बनाने की मुहिम के तहत जाईका के अंतर्गत सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की पहल की है। जाईका प्रोजेक्ट के साथ मिलकर गगरेट विधानसभा की पंचायतों को सिंचाई के लिए ट्यूबवेलों की सौगात दी है।
जिसके अंतर्गत शुरुआती चरण में गगरेट विधानसभा की 3 पंचायतें लाभान्वित होंगी। जिसके लिए रामनगर (नकडोह) लोअर भंजाल, बबेहड़ गांव को चिन्हित किया गया है। इन पंचायतों में किसानों की फसलों की पैदावार बढ़ाने और सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विधायक चैतन्य शर्मा के प्रयास अब उन्नति की ओर अग्रसर है। इससे किसानों को काफी समय से पेश आ रही सिंचाई की समस्या से निजात मिलेगी। इन पंचायतों में सिंचाई के लिए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। जिसकी संभावित लागत लगभग सवा दो करोड़ के करीब है। जिसके लिए राम नगर (नकडोह) पंचायत में 49 लाख की लागत से एक ट्यूबल, लोअर भंजाल पंचायत में 76 लाख की लागत से एक ट्यूबल और बबेहड़ पंचायत में इसी स्कीम के तहत लगभग 1 करोड की लागत से 2 ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। इससे इन पंचायतों में खेतों में सिंचाई के लिए आ रही परेशानी से लोगों को काफी हद तक राहत मिलेगी। इन पंचायतों में ट्यूबवेल के साथ साथ खेतों तक पानी पहुँचने के लिए डिघिया और कुहले भी इसी स्कीम के तहत बनाई जाएंगी। ताकि किसानों को किसी भी तरह से अपना कोई ख़र्चा नही करना पड़े। इससे किसानों की पैदावार बढ़ेगी और उन्हें कृषि में रोजगार के अवसर मिलेंगे। किसान सब्जियां लगाकर अपनी आमदनी बढ़ा सकेंगे। विधायक चैतन्य शर्मा जल्द ही प्रत्येक पंचायत में इन स्कीमों का भूमि पूजन करके इनको अमलीजामा पहनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *