February 21, 2026

जब हारे नकारे नेताओ को सरकार चलाने की मिले तवज्जो,तो विधायक बनने का क्या फायदा: देवेंद्र कुमार भुट्टो

विधायक बनकर हम सीएम के दरवाजे पर रहते थे खड़े,और हारे नेता कुर्सियों पर बैठकर करके थे गप्पे,

अजय कुमार, बंगाणा, कुटलैहड़ विस क्षेत्र से मुझे जनता ने चुनकर भेजा था। लेकिन जब सीएम कार्यालय में हम काम करवाने जाते थे तो जिन्हे कुटलैहड़ की जनता ने कई बार हराया वह लोग अंदर बैठकर कर्मचारियों के साथ गप्पे मारते थे और हम दरवाजे के पास खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते थे। जब विधायक बनकर भी जनता के काम नहीं करवा सकते है तो ऐसे विधायक बनने से क्या फायदा है। 14 माह के कार्यकाल में हमारे साथ यही हुआ है। इसलिए हमने यह कदम उठाया। कुटलैहड़ के समूर में अभिनंदन जनसभा को संबोधित करते हुए कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि मेरी पृष्ठ भूमि भाजपा रही है और कुछ अनिमिताओ के चलते हमने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली थी। हमने राजा वीरभद्र सिंह का कार्यकाल भी देखा है और बीते भाजपा सरकार में सीएम जयराम ठाकुर का कार्यकाल भी देखा। लेकिन जो 14 माह का कार्यकाल हमने सुक्खू सरकार का देखा उसमे हमने यही पाया है कि सुक्खू सरकार केवल मित्रो को सरकार है। मित्रो को सत्ता सुख और  मित्रो के कहने पर काम करना यही सुक्खू सरकार की पारदर्शिता में रहा है। भुट्टो ने कहा कि 14 माह के कार्यकाल में न तो सीएम साहब कुटलैहड़ के दौरे पर आए और न ही हमारे कहने पर कोई काम किया। हमने कुटलैहड़ की जनता के लिए अगर कोई काम किया तो वह हमारी सरकार के प्रति सीना जोरी रही। अन्यथा कुटलैहड़ से हारे नकारे नेताओ का टोला मित्र मंडली बनकर सीएम के कार्यकाल में बैठा रहता। और अगर हम ने कोई काम बताया तो उसे रुकवाने के लिए सीएम के पास बैठ जाते थे। भुट्टो ने कहा कि हमने चुनावी समय में कुटलैहड़ विस क्षेत्र में युवाओं के रोजगार के लिए छोटी छोटी इंडस्ट्रीज लगाने का जनता से वादा किया था। लेकिन 14 माह में सीएम साहब ने हमारी एक भी समस्या नहीं सुनी। भुट्टो ने कहा कि सुक्खू सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल बीत जाने पर कुटलैहड़ के हम जिस भी गांव जाते, गांव की माताएं बहनें हम से प्रति माह 1500 रुपए गोवर और सौ रुपए किलो दूध खरीदने की बाते करते। देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि सरकार के नुमाइंदे हमें खनन माफिया कह रहे हैं। सबसे बड़े खनन माफिया तो वह है क्योंकि राज्य में जब आपदा आई थी तो हमारे क्रेशर बंद कर दिए। नादौन से पूरे हिमाचल को रेता बजरी सप्लाई होता रहा। अब सबसे बड़े खनन माफिया तो सरकार में बैठे है। अगर हमारे पास क्रेशर है तो हमने पूरी अनिमिताओं को पूरा करके क्रेशर लगाया है। भुट्टो ने कहा कि आज जो राज्य सरकार की परिस्थिया बनी है इसकी खुद सरकार जिम्मेदार है। क्योंकि हारे नकारे नेताओ को तहजीब देना नजर अंदाज करना उनके काम न करना और जो नेता कभी वार्ड पंच का चुनाव नहीं जीते। उन्हे कैनिनेट मंत्री का दर्जा देकर उन्हें सरकार का नुमायदा बनाया है। भुट्टो ने कहा कि हमारा उद्देश्य क्षेत्र का समग्र विकास हैं और उसी प्रयास और सरकार की कुटलैहड़ के प्रति नजर अंदाजी पर ही हम ने यह फैसला लिया है।     हमने तो मत दिखाकर भाजपा प्रत्याशी को किया मतदान,अब बागी हम कि वह देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि राज्यसभा प्रत्याशी को वोट दिखाकर मतदान करने का संविधान है। हमने संविधान को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा बैठाए गए पोलिंग एजेंट को अपना वोट दिखा कर मतदान किया है। जब हमारी अंतरात्मा कांग्रेस प्रत्याशी को मतदान करने की नहीं थी तो ही हमने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। फिर हम कैसे बागी हुए। सुक्खू सरकार ने ही हमारी तमाम विधायकी की सूहलियत को छीना, हमें अयोग्य घोषित किया था। बागी सुक्खू सरकारी हुई हम नहीं हुए हैं।           जब दंगल का पिड खाली होता है तो कई पहलवान पेलते हैं दंड, देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि करीब 25 दिनो बाद हम अपने विधान सभा क्षेत्र कुटलैहड़ में पहुंचे हैं। इसलिए कुटलैहड़ बिल्कुल खाली था। भुट्टो ने कहा कि जब दंगल का पीड़ खाली होता है। तो कई पहलवान दंड पेलते है। लेकिन अब कुटलैहड़ विस क्षेत्र का धरती पुत्र आ गया है और देव तुल्य जनता के आशीर्वाद से कुटलैहड़ के उपचुनाव में कांग्रेस का कोई भी प्रत्याशी हो जीत कुटलैहड़ विस क्षेत्र से भाजपा की होगी। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में पूर्व मंत्री आदरणीय विरेंद्र कंवर भाजपा के वरिष्ठ नेता है, उन का पूरा मान सम्मान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *