February 18, 2026

शून्य उपलब्धियां लेकर किस बात का जश्न मनाने जा रही है प्रदेश कांग्रेस सरकार? : देशराज शर्मा

मोहित कांडा, हमीरपुर, 9 दिसंबर।
शून्य उपलब्धियां लेकर किस बात का जश्न मनाने जा रही है प्रदेश कांग्रेस सरकार? हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार 11 दिसंबर को अपना एक साल पूरा करने जा रही है और धर्मशाला में सरकार के द्वारा जहां इस बात का जश्न मनाया जाएगा, वहीं पूरे प्रदेश में भाजपा के द्वारा आक्रोश रैली भी निकाली जाएगी। यह बात जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा ने शनिवार को यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही। उन्होंने कहा कि इस आक्रोश रैली के माध्यम से प्रदेश सरकार से एक साल का भी हिसाब मांगा जाएगा। हमीरपुर में भी हजारों कार्यकर्ता आक्रोश रैली निकालेंगे और सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध किया जाएगा। देशराज शर्मा ने कहा कि इस आक्रोश रैली में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी विशेष रूप से शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार से भाजपा पूछती है कि आखिर किस बात का जश्न मनाया जा रहा है, क्योंकि एक साल तो बेहद खराब रहा है और एक साल में कोई भी उपलब्धि कांग्रेस सरकार की नही रही है। उन्होंने कहा प्रदेश में यह पहली कांग्रेस सरकार है जो हर काम में फेल रही है और जनता का मात्र एक साल में ही सरकार से भरोसा उठ गया है। इसके अलावा कांग्रेस अपनी किसी भी गारंटी को पूरा नहीं कर पाई है और सरकार ने कई ऐसे फैसले लिए जिससे जनता को परेशानी उठानी पड़ी है। उन्होंने कहा जिला हमीरपुर में 11 दिसंबर को गांधी चौक हमीरपुर में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हों और सरकार के प्रति विरोध जताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *