December 26, 2025

हिमाचल में बदलेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज गर्मी पड़ रही है

तेज हवाओं के साथ बारिश का यलो अलर्ट, 1 मई तक का वेदर हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज गर्मी पड़ रही है। हिमाचल प्रदेश के ऊना और पांवटा साहिब में सीजन का सबसे उच्चतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों में कहीं भी बारिश या हिमपात नहीं हुआ। केलांग हिमाचल प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में मौसम बदलने का पूर्वानुमान जारी किया है।मौसम विभाग ने 30 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश के उना, कुल्लू और मंडी जिलों के विभिन्न हिस्सों में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा में गर्मी बनी रहने का अनुमान है। इसके बाद 1 मई से मौसम में बदलाव नजर आएगा। मौसम विभाग ने पहली से लेकर तीन मई तक सूबे के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।मौसम विभाग ने पहली मई को हिमाचल प्रदेश के उना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर, किन्नौर, लाहौल और स्पीति जिलों के अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा और गरज चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की स्पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम खराब होगा।

मौसम विभाग का कहना है कि आगे 2 और तीन मई को भी सूबे में कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। इस बीच शिमला में अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। सुंदरनगर में 36.5 डिग्री, कांगड़ा में 36.9 और बिलासपुर में 37.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। कुल्लू के बजोरा और किन्नौर के ताबो में 48 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चलीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *