February 25, 2026

हम जो कहते हैं, वही करते हैं, जो नहीं हो सकता, वो नहीं कहते हैं: मनोहर लाल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की है कि भविष्य में हर गांव में गंदे पानी की निकासी की समस्या का स्थाई समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए पंचायती राज संस्थाएं और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मिलकर कार्य करेंगे।
मुख्यमंत्री आज रेवाड़ी जिले के गांव संगवाड़ी में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विकास कार्यों की झड़ी लगाते हुए गांव में पीएचसी और ग्राम सचिवालय के निर्माण कराने की घोषणा की। मनोहर लाल ने कहा कि हम जो कहते हैं, वही करते हैं, जो नहीं हो सकता, वो नहीं कहते हैं। यही उनकी खाशियत है, लोगों को बहकाना उनकी फितरत में नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *