February 16, 2026

‘‘खेडां वतन पंजाब दियां’’ की मशाल का एसएएस नगर जिले में पहुँचने पर कुराली में भरपूर स्वागत

राज्य भर की यात्रा पर निकली मशाल अगले पड़ाव के तौर पर फतेहगढ़ साहिब जिले को सौंपी 

कुराली/ एसएएस नगर/ चंडीगढ़, 26 अगस्त:  
पंजाब को खेलों में देश का नंबर एक राज्य बनाने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई ‘‘खेडां वतन पंजाब दियां’’ के पहले सीजन की सफलता के बाद दूसरे सीजन की 29 अगस्त को बठिंडा से की जा रही शुरुआत से पहले राज्य भर में यात्रा कर रही खेल की मशाल का साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) जिले में पहुँचने पर कुराली में भंगड़े और गतके के प्रदर्शन के दरमियान भरपूर स्वागत किया गया।  

 लुधियाना से 22 अगस्त को शुरू हुआ मशाल मार्च 12 जिलों का चक्कर लगाने के बाद आज रूपनगर जिले से मोहाली जिले में दाखि़ल हुआ। कुराली में पहुँचने पर रूपनगर के खिलाडिय़ों ने मशाल मोहाली प्रशासन को सौंप दी। डेराबस्सी से विधायक कुलजीत सिंह रंधावा, विधायक धर्मकोट दविन्दरजीत सिंह लाडी ढौंस, डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन, आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मालविन्दर सिंह कंग, पंजाब यूथ विकास बोर्ड के चेयरमैन परमिन्दर सिंह गोल्डी, जि़ला योजना बोर्ड के चेयरपर्सन प्रभजोत कौर और कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान के पिता ज़ोरा सिंह मान ने यह मशाल हासिल की। इसके बाद उन्होंने यह मशाल हॉकी ओलम्पियन प्रभजोत सिंह, पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान राजपाल सिंह, ओलम्पियन निशानेबाज अंजुम मौदगिल, हॉकी ओलम्पियन धर्मवीर सिंह और नेशनल शूटिंग प्रशिक्षक अंकुश भारद्वाज को सौंप दी, जो उन्होंने दौडक़र आगे नौजवान खिलाडिय़ों को सौंपी।  
विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार पंजाब की नौजवानी को नयी दिशा देने के लिए खेल के क्षेत्र में बड़े प्रयास कर रही है, जिसके अंतर्गत यह खेल चलाए जा रहे हैं। विधायक दविन्दरजीत सिंह लाडी ढौस ने कहा कि पंजाब ने नयी खेल नीति बनाकर राज्य की खेलों में जान डाल दी है और पंजाब फिर खेलों में देश का नंबर एक राज्य बनेगा। आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मालविन्दर सिंह कंग ने कहा कि खेलों और मशाल को लेकर पाया जा रहा उत्साह बताता है कि पंजाब की नौजवानी को दिशा देने की ज़रूरत है, इसमें अथाह सामथ्र्य है।  

 डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जि़ला प्रशासन द्वारा समूह प्रतिनिधि खिलाडिय़ों, मेहमानों का धन्यवाद करते हुए खेल के इतिहास में खिलाडिय़ों द्वारा नए स्थापित किए जाने वाले रिकॉर्डों का हवाला दिया और नौजवान खिलाडिय़ों को इससे सीख लेने के लिए कहा।  

 पंजाब यूथ विकास बोर्ड के चेयरमैन परमिन्दर सिंह गोल्डी ने खेल एवं युवक सेवाओं विभाग द्वारा सबका धन्यवाद करते हुए बताया कि जिले के इच्छुक नौजवानों को इन खेलों में भाग लेने के लिए पोर्टल पर अपने आप को रजिस्टर कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 35 खेलों के अलग-अलग आठ उम्र वर्गों के मुकाबले करवाए जाएंगे, जो ब्लॉक से राज्य स्तर तक होंगे। बठिंडा में राष्ट्रीय खेल दिवस वाले दिन 29 अगस्त को मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान खेल के सीजन-2 का उद्घाटन करेंगे।  

 मशाल यात्रा मोहाली स्थित सैक्टर-78 स्टेडियम में जिले के दूसरे पड़ाव के तौर पर रुकी जहाँ खिलाडिय़ों ने स्वागत किया आगे मशाल यात्रा रवाना हो गई। सैंकड़े खिलाडिय़ों की शमूलियत के बाद मशाल आगे लांडरा- चुन्नी के रास्ते जाती हुई जि़ला खेल अफ़सर गुरदीप कौर द्वारा अगले जि़ला फतेहगढ़ साहिब को सौंप दी गई।  

 मशाल के स्वागत समारोह के मौके पर जि़ला अधिकारियों में एडीसी (शहरी विकास) दमनजीत सिंह मान, एसडीएम खरड़ रविन्दर सिंह, सहायक कमिश्नर (ज) हरजोत कौर मावी, सीएम फील्ड अफ़सर श्री इन्दरपाल और अन्य खेल प्रेमी और आदरणीय मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *