जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांग पिओ में 23 मार्च, 2026 को सदन अधीक्षक के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित
रिकांगपिओ , पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ की प्रधानाचार्य शशि कांता कुमारी ने बताया कि विद्यालय में सत्र 2026–27 के लिए अनुभव के आधार पर सदन अधीक्षक (पुरुष एवं महिला) के एक-एक पद को भरने के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह साक्षात्कार 23 मार्च 2026 को जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव से संबंधित मूल प्रमाण पत्र तथा उनकी स्वयं सत्यापित प्रतियों के साथ भरा हुआ आवेदन पत्र लेकर साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। आवेदन पत्र विद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। अभ्यर्थी विद्यालय की वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से भी आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र भरने में किसी प्रकार की समस्या आने पर अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 8544734042 पर संपर्क कर सकते हैं अथवा विद्यालय की ई-मेल jnvkinnaur@gmail.com पर भी संपर्क किया जा सकता है। साक्षात्कार में शामिल होने के लिए किसी भी प्रकार का टीए/डीए नहीं दिया जाएगा।
