February 21, 2026

इलेक्शन ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के लिए पोस्टल बैलेट से वोटिंग प्रक्रिया जारी

झज्जर स्थित राजकीय नेहरू पीजी कालेज में सुविधा केंद्रों पर चार अक्टूबर तक होगा मतदान

जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में इलेक्शन ड्यूटी से जुड़े कर्मचारियों के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान प्रक्रिया जारी है। राजकीय नेहरू पीजी कॉलेज में सुविधा केंद्र स्थापित किया गया है,जिस पर 4 अक्टूबर तक पोस्टल बैलेट से मतदान किया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फॉर्म 12 भरने वाले इलेक्शन ड्यूटी में तैनात कर्मचारी पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकते हैं। सुविधा केंद्र में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पोस्टल पोस्टल वोटिंग की सुविधा रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *