एसडीएम जुब्बल की अध्यक्षता में मनाया गया मतदान जागरूकता शिविर
शिमला (जुब्बल कोटखाई )19 मार्च –
लाल बहादुर शास्त्रीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सरस्वती नगर सावडा में आज SDM जुब्बल राजीव संख्यान की अध्यक्षता मे मतदान जागरूकता शिविर का आयोजित किया गया जिसमें नोडल ऑफिसर (sveep )डॉ किशोर जोधटा, प्रधानाचार्य राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर प्रेम प्रकाश चौहान, नायब तहसीलदार संजीव शर्मा, उपस्थित रहे।
महाविद्यालय के बच्चों के द्वारा एसडीएम राजीव सांख्यान सहित सभी मुख्य अतिथियों स्वागत किया गया ततपश्चात कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा एक गीत प्रस्तुत किया गया जिसमें क्षेत्र के लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया .। उसके बाद नायब तहसीलदार संजीव शर्मा ने अपने संबोधन में जानकारी देते हुए कहा कि कोई भी नागरिक जिसकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है उसका नाम मतदाता सूची में अवश्य शामिल होना चाहिए उन्होंने छात्र छात्राओं से यह आह्वान किया कि वे इस बात का विशेष ध्यान रखे वहीं उन्होंने बताया कि स्कूलों कॉलेजों और आईटीआई में इस तरह के मतदान जागरूकता शिविर लगाए जा रहे हैं जिससे कि छात्र एवं छात्राए वोट देने के लिए प्रेरित हो सकें इसके बाद एसडीएम जुब्बल राजीव सांख्यान ने अपने संबोधन में कहा कि भारत एक लोकतान्त्रिक देश है और लोकतंत्र में चुनाव एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और इस प्रक्रिया में सभी नागरिकों का विशेषकर युवाओं का यह कर्तव्य है कि वे अधिक से अधिक मतदान में हिस्सा लेकर देश कि प्रगति में अपना योगदान दे उन्होंने यह भी बताया कि लोकसभा चुनाव की तिथि निर्धारित हो चुकी है और मैं जुब्बल कोटखाई की समस्त जनता से अपील करता हूं कि जिस प्रकार विधानसभा चुनाव में जुब्बल नावर कोटखाई की जनता ने बढ़ चढ़ कर मतदान किया था उसी तरह से इस बार भी मतदान करें साथ ही क्षेत्र के लोगों को भी वोट देने के लिए प्रेरित करें।
डॉ किशोर जोधटा नोडल अधिकारी (sveep) ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए बताया कि भारत जैसे विशाल देश में चुनाव एक बहुत बड़ा आयोजन है जिसके सभी मतदाताओं की भागीदारी आवश्यक है उन्होंने बताया कि केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा आचार संहिता की घोषणा के बाद पूरे प्रदेश भर में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है इसी कड़ी में आने वाले दिनों में जुब्बल कोटखाई नावर विधानसभा क्षेत्र में भी इसी प्रकार के विभिन्न आयोजन किये जायेंगे उसके बाद राजीव संख्यान ने उनकी टीम के बाकी सदस्यों के साथ मतदान से सम्बद्ध सेल्फी पॉइंट का भी अनावरण किया ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य छात्रों सहित NCC के कैडेट्स भी उपस्थित रहे।
