February 15, 2026

शतरंज प्रतियोगिता के दौरान आए मतदाताओं को किया जागरूक

सुंदरनगर,
आगामी आम लोकसभा चुनाव 2024 में शत प्रतिशत मतदान हेतु 27 सुंदरनगर निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप टीम सुंदरनगर द्वारा विभिन्न स्थानों में जाकर मतदाता जागरूकता गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। इसी के तहत सनातन धर्म सभा पुराना बाजार सुंदरनगर के सभागार में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में स्वीप टीम के सदस्यों द्वारा मतदाता जागरूकता की अलख जगाई गई।
जानकारी देते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर गिरीश समरा ने बताया कि स्वीप टीम सुंदरनगर के सदस्यों द्वारा सनातन धर्म सभा पुराना बाजार सुंदरनगर के सभागार में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में स्वीप टीम के सदस्यों द्वारा मतदाता जागरूकता की अलख जगाई गई। सभागार में राज्य स्तरीय महिला ओपन शतरंज प्रतियोगिता व जिला मंडी की पुरुष अंडर- 11, अंडर -17 प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भर से आई महिला प्रतिभागियों व जिला मंडी के पुरुष प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में स्वीप टीम के सदस्यों ने जाकर महिला व पुरुष प्रतिभागियों तथा उपस्थित जनसमूह को 1 जून 2024 को मतदान देने के लिए प्रेरित किया और बताया कि लोकतंत्र में वोट डालना मतदाताओं का कर्तव्य और जिम्मेदारी है। जितना ज्यादा मतदान होगा, हमारा लोकतंत्र भी उतना ही ज्यादा मजबूत होगा। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने मतदान करने व अन्य लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने का प्रण लिया ।
इस अवसर पर आयोजित समिति से राजकुमार शर्मा, हंसराज ठाकुर ,अरविंद शर्मा व स्वीप टीम सदस्यों से प्रवीण शर्मा ,नैना ,भीमा इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *