स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को किया जा रहा है जागरूक
राज घई, श्री आनंदपुर साहिब., जिला चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव और सहायक चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी कम एसडीएम श्री आनंदपुर साहिब राजपाल सिंह के निर्देशों के तहत स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए स्वीप नोडल अधिकारी रणजीत सिंह और चुनाव प्रभारी जतिंदर सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब के अंतर्गत आने वाले शिक्षण संस्थानों में जाकर विद्यार्थियों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस संबंध में शिवालिक कॉलेज ऑफ फार्मेसी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने ‘एक जून’ का लोगो बनाया। इस लोगो को बनाने में लगभग 100 छात्रों ने भाग लिया। आगामी लोकसभा चुनाव में विद्यार्थियों को वोट डालने के लिए प्रेरित करने के लिए ये गतिविधियां की जा रही हैं। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरतगढ़, राजकीय उच्च विद्यालय मानकपुर,सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल समलाह, शहीद सिपाही परगन सिंह हाई स्कूल मटौर, सरकारी हाई स्कूल नंगरा, सरकारी हाई स्कूल, दसग्रे सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुखसाल, आईटीआई नंगल, सैसस मस्सेवाल, एस.एस.एस. नंगल के तहत पेटिंग प्रतियोगिता, भाषण और मतदाता मतदान आयोजित किए गए।
