February 19, 2026

मतदाताओं को मतदान संबंधी सूचना के लिए मतदाता सूचना पर्ची जारी की जा रही

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि मतदाताओं को मतदान संबंधी सूचना के लिए मतदाता सूचना पर्ची जारी की जा रही है। मतदाता सूचना पर्ची में मतदाता सूची की क्रम संख्या, मतदान केंद्र, मतदान की तिथि, समय आदि से सम्बंधित जानकारी क्यूआर कोड के साथ शामिल है।

श्री पंकज अग्रवाल ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों व रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी नामांकित मतदाताओं को मतदान की तिथि से कम से कम 5 दिन पहले यानि कि 30 सितम्बर तक मतदाता सूचना पर्ची वितरित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *