February 22, 2026

एनएनएस शिवर में स्वयंसेवियों ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर

दौलतपुर चौक, 26अक्तूबर (संजीव डोगरा ): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मरवाड़ी में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में छठे दिन बृहस्पतिवार को रिसोर्स पर्सन के रूप में दौलतपुर पुलिस चौकी के प्रभारी अजीत सिंह ने रिसोर्स पर्सन के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चरणों में नमन से हुई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजीत सिंह ने एनएसएस के स्वयंसेवियों को अपने संबोधन में कहा कि किसी भी मुसीबत के समय सबसे ज्यादा जरूरी होता है आत्म विश्वास। अगर हम आपदा की चपेट में आते हैं तो हमें सबसे पहले अपने परिवार के साथ-साथ आसपास के लोगों की हिम्मत बढ़ानी चाहिए। बड़ी से बड़ी मुसीबत थोड़ी सी सूझबूझ से हल हो सकती है। उन्होंने स्वयंसेवियों को एनएसएस कैंप में आपदा प्रबंधन के साथ साथ यातायात नियमों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव सांझा करते हुए स्वयंसेवियों को उज्जवल भविष्य हेतु करियर टिप्स दिए ,साथ ही नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी स्वयंसेवियों को सचेत किया। एनएसएस कार्यक्रम के अधिकारी संजय कुमार और कंचन कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज स्वयंसेवियों द्वारा मरवाड़ी चेक पोस्ट के आसपास झाड़ियां काट कर साफ सफाई की। इस मौके पर पुलिस प्रशासन से सब इंस्पेक्टर अजीत सिंह , कुलभूषण, संजीव कुमार, स्कूल की उप प्रधानाचार्य गुलशन, सतनाम, गौरव संधू, अनूप, रणेश कंवर इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *