December 21, 2025

विटामिन डी की कमी की वजह से भी मुंह से आती है बदबू

। मुंह और दांतों को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना ब्रश और माउथ वॉश करते हैं। तो वहीं कुछ लोग डेंटिस्ट के पास जाकर हर 6 महीने में चेकअप भी कराते हैं। हालांकि इसके बाद भी ऐसा होता है कि कई लोग मुंह की बदबू की समस्या से जूझ रहे होते हैं। ऐसे में उनको इसके पीछे का कारण नहीं पता चल पाता है।

। मुंह और दांतों को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना ब्रश और माउथ वॉश करते हैं। तो वहीं कुछ लोग डेंटिस्ट के पास जाकर हर 6 महीने में चेकअप भी कराते हैं। हालांकि इसके बाद भी ऐसा होता है कि कई लोग मुंह की बदबू की समस्या से जूझ रहे होते हैं। ऐसे में उनको इसके पीछे का कारण नहीं पता चल पाता है।

जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

स्वास्थ्य के साथ-साथ ओरल हाइजीन भी बहुत ज्यादा जरूरी होता है। मुंह और दांतों को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना ब्रश और माउथ वॉश करते हैं। तो वहीं कुछ लोग डेंटिस्ट के पास जाकर हर 6 महीने में चेकअप भी कराते हैं। हालांकि इसके बाद भी ऐसा होता है कि कई लोग मुंह की बदबू की समस्या से जूझ रहे होते हैं। ऐसे में उनको इसके पीछे का कारण नहीं पता चल पाता है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए बताने जा रहे हैं कि किस विटामिन की कमी होने पर मुंह से बदबू आने लगती है।

विटामिन डी की कमी

अगर आप रोजाना ब्रश और ओरल हाइजीन को मेंटेन रखते हैं और इसके बाद भी आपके मुंह से बदबू आती है। तो यह विटामिन डी की कमी का मुख्य लक्षण है। इस विटामिन की कमी से आपको हड्डियों में दर्द, थकान और बीमार पड़ने की समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको फौरन डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।

ऐसे करें समस्या का समाधान

विटामिन डी का सबसे अच्छा सोर्स धूप होता है। ऐसे में व्यक्ति को कम से कम रोजाना सुबह 15-20 मिनट धूप में बैठना चाहिए।

यह भी पढ़ें विटामिन-डी की कमी पूरी करने के लिए धूप में बैठें

अगर आप धूप में नहीं बैठ सकते हैं, तो आप डॉक्टर की सलाह पर विटामिन डी सप्लीमेंट्स का सेवन कर सकते हैं।

आप अपनी डाइट में अंडे, मशरूम, मछली और दूध आदि को शामिल करना चाहिए।

वहीं पानी पीने से ओरल हाइजीन भी काफी मेंटेन रहती है।

ओरल हाइजीन है जरूरी

बता दें कि ओरल हाइजीन इसलिए भी जरूरी है कि मुंह की बदबू से परेशान होकर आप खुद असहज महसूस करते हैं। वहीं यह शरीर में होने वाली गड़बड़ियों का भी संकेत देता है। ऐसे में विटामिन डी की कमी पूरी करने इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *