February 23, 2026

विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल शौर्य जागरण यात्रा का रूपनगर में हुआ भव्य स्वागत

सुधीर शर्मा, जिला रूपनगर पंजाब में आज सुबह शौर्य जागरण यात्रा पहुंची जिसका स्वागत विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल,सनातन धर्म सभा,शनि देव मंदिर कमेटी रोपर,श्री महावीर दल हनुमान मंदिर रोपर,स्वर्णकार संघ रोपर,श्री हरिमंदिर नुहू कॉलोनी एवं सभी धार्मिक संस्थाओं द्वारा किया गया। यह शौर्य जागरण यात्रा पूरे भारत में निकल रही है। पंजाब में इस यात्रा का शुभारंभ हुसैनीवाला, फिरोजपुर में शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी के शहीदी स्थल से 1अक्टूबर को हुआ और समापन 10 अक्टूबर को पठानकोट होगा। यह यात्रा श्री राम जन्म भूमि पर भव्य मंदिर बने इस उपलक्ष में की जा रही है। यात्रा का उद्देश्य देश के नौजवानों के अंदर शौर्य जागृत करना और उन्हें ये अहसास कराना कि भारत की पावन धरती पर धर्म को बचाने के लिए अनेकों महापुरुषों, गुरुओं ने बलिदान दिए है। इस यात्रा में श्री रामसेतु से आई शीला के रोपड़ वासियों को दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस यात्रा में गगन वर्मा(बजरंग दल संयोजक), सतीश शर्मा (विहिप अध्यक्ष), अनुराग विश्नोई(विहिप कार्यकरणी अध्यक्ष), हरमिंदर पाल सिंह आहलूवालिया भाजपा, वीरेंद्र शुक्ला, जगदीश काजला भाजपा, कपिल शर्मा, दिलीप सिंह, अनूप गुप्ता, सुरेश कुमार, अमित देव, संजय वर्मा, अशोक कुमार, ललित नागी, सतेंद्र नागी, शादीलाल, विजय कुमार, विनोद शर्मा, ध्रुव नारंग, रविंद्र ओबराय, बंता लहरा, राकेश कुमार रामलीला डायरेक्टर, संजय ओबराये, मुकेश वर्मा,अवतार, अमरपाल, महेश भटनाकर, विष्णु भटनाकार, मुकेश गुप्ता, मिंटू सराफ, उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *