February 23, 2026

माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर न्यास द्वारा नवरात्रि मेलों के दौरान श्रद्धालुओं के लिए वर्चुअल दर्शन की सुविधा

माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर न्यास द्वारा नवरात्रि मेलों के दौरान श्रद्धालुओं के लिए वर्चुअल दर्शन की सुविधा दी जा रही है । मंदिर जाने वाले श्रद्धालु लिफ्ट काम्प्लेक्स के पास लगे कियोस्क पर जाकर वर्चुअल रियलिटी हेडसेट के माध्यम से मंदिर के प्रतिदिन के सभी कार्यकलापों को एक 3D फ़िल्म के माध्यम से देख सकते हैं । इस 7 मिनट की फ़िल्म में माता की आरती, भोग, कन्या पूजन, हवन इत्यादि के बारे में संपूर्ण जानकारी उपलब्ध है । माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर वर्चुअल दर्शन की सुविधा देने वाला हिमाचल प्रदेश का पहला मंदिर है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *