December 23, 2025

विनोद ठाकुर को मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान द्वारा सम्मानित किया गया

दौलतपुर चौक,11 सितंबर( संजीव डोगरा ): जन सेवा संघर्ष फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद ठाकुर को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान के द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर
जनसेवा संघर्ष फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप शर्मा बिशेष रूप से उपस्थित रहे। विनोद ठाकुर को यह सम्मान समाज सेवा, पौधारोपण व नशा निवारण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान प्रदान करने के लिए दिया गया। इस मौके पर जिला ऊना की टीम में से शक्ति सिंह राणा, जिला अध्यक्ष गुरविंदर सिंह बिट्टू ,प्रदेश सचिव रेनू वाला, महिला विंग की जिला अध्यक्ष दर्शना देवी व् निशा देवी को भी सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *