February 24, 2026

विनेश फोगाट ने भारतीय रेलवे से इस्तीफा दिया

भारत की पूर्व पहलवान विनेश फोगाट ने निजी कारणों का हवाला देकर भारतीय रेलवे से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। विनेश फोगाट के इस कदम से उनके कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की अटकलें तेज हैं।

विनेश ने एक्स पर लिखा ,‘‘ भारतीय रेलवे की सेवा करना मेरे जीवन का यादगार और गर्व से भरा समय रहा।’’ उन्होंने आगे लिखा ,‘‘ मैने रेलवे की सेवा से खुद को अलग करने का फैसला किया है और भारतीय रेलवे के संबंधित अधिकारियों को अपना इस्तीफा भेज दिया है।’’

विनेश ने लिखा ,‘‘ मैं रेलवे द्वारा देश की सेवा करने का मौका दिये जाने के लिये सदैव भारतीय रेलवे परिवार की आभारी रहूंगी।’’ विनेश ने पेरिस ओलंपिक में 50 किलो के स्वर्ण पदक के मुकाबले से ठीक पहले अयोग्य करार दिये जाने के कारण कुश्ती से संन्यास ले लिया था। उनकी अपील को खेल पंचाट ने खारिज कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *