February 19, 2026

हंस फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों से ग्रामीणों को मिल रहा है लाभ

तेलका चंबा, पवन भारद्वाज: हंस फाउंडेशन जिला चंबा के तीन स्वास्थ्य खंड – तीसा, पुखरी एवं किहार में 5 मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित कर रहा है, जिसके माध्यम से दूर-दराज के गाँवों के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं। इसी क्रम में आज हंस फाउंडेशन द्वारा तेलका में स्थित हिम पुष्प पब्लिक स्कूल मोड़ा में किया गया जहां स्त्री रोग एवं कान, नाक, गला रोगों की जाँच हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. नितिका एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय द्वारा मरीजों की जाँच की गई। सामान्य जाँच के लिए डॉ. पौलमी एवं डॉ.सपर्श सहदेव ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।
यह शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो रहा है। ऐसे क्षेत्रों में जहाँ स्वास्थ्य सेवाएँ आसानी से उपलब्ध नहीं हो पातीं, वहाँ यह पहल लोगों को सही समय पर जाँच और उपचार प्राप्त करने में मदद कर रही है। इस शिविर में आने वाले मरीजों ने हंस फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की और बताया कि कैसे यह सेवा उनके स्वास्थ्य में सुधार लाने में सहायक हो रही है।
स्वास्थ्य टीम:
• गायनेकोलॉजिस्ट: डॉ. संजय, ईएनटी विशेषज्ञ: डॉ. नितिका, मेडिकल अधिकारी: डॉ. सलोनी डॉ. स्पर्श सहदेव, डॉ. पालमी, डॉ. प्रकृति
• एसपीओ: राकेश कुमार, लीशा, मोनिका, दीपक, कार्तिक
• लैब तकनीशियन: नेहा , योग राज, गुमत राम वर्मा, शांति देवी, ज्योति
• फार्मासिस्ट: महेंद्र कुमार, शिल्पा, जया, कृष्णा, नेहा
• पायलट: अनिल, शार्ष राजन, यमन, अर्जुन, कर्म सिंह

आगामी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन निम्नलिखित तिथियों पर किया जाएगा:

• 18 मार्च 2025: पंचायत घर, संधि
• 19 मार्च 2025: पीएचसी, सुंडला
सभी नागरिकों से अनुरोध है कि इन स्वास्थ्य शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ और अपने परिवार व आस-पास के लोगों को भी इस सेवा के बारे में जागरूक करें, ताकि अधिकतम संख्या में लोग इसका फायदा उठा सकें। इस शिविर बहुत से लोगों ने इस शिविर का लाभ उठाया ।इस कार्यक्रम के आयोजन में हिम पुष्प पब्लिक स्कूल मौडा़ तेलका के समस्त प्रशासन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *