February 19, 2026

विक्रमादित्य सिंह दो से छह अक्तूबर तक शिमला प्रवास पर

शिमला : हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह दो से छह अक्तूबर तक शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।

एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिंह दो अक्तूबर को प्रातः साढे़ 10 बजे ‘‘मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व’ विषय के अंतर्गत वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे छावनी बोर्ड जतोग में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

सिंह चार अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे ग्राम पंचायत बड़ई के पंचायत घर की आधारशिला रखेंगे। पांच अक्तूबर को पूर्वाह्न 11.10 बजे ग्राम पंचायत गनेवग-नेहरा के अंदरोल गांव में ‘मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम’ के तहत लोगों की समस्यायें सुनेंगे। इसके अलावा वह छह अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुन्नी में राज्य स्तरीय अंडर-14 बालिका टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *