पंचकूला में छह बागी विधायकों से मिले विक्रमादित्य सिंह
हिमाचल प्रदेश की सियासत में जारी उथल-पथल थमने का नाम नहीं ले रही
देश राज शर्मा, शिमला : हिमाचल प्रदेश की सियासत में जारी उथल-पथल थमने का नाम नहीं ले रही। कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक डीके शिवकुमार और भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश में राजनीतिक संकट खत्म होने की बात कही। लेकिन, विक्रमादित्य सिंह ने छह बागी विधायकों से मुलाकात कर इन बातों पर फिर से सवाल खड़ा कर दिया है। इसके साथ ही वो हाई कमान से मिलने के लिए दिल्ली भी रवाना हो गए हैं।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने छह कांग्रेस विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी। इसी को लेकर हिमाचल के राजनीतिक नेताओं की प्रक्रिया सामने आ रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षता प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधायकों के निष्कासन पर जल्दबाजी की है।
यहां बता दें कि हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के बाद मानो प्रदेश की पूरी सियासी तस्वीर बदल गई। इसी उठापटक के बीच आज सुक्खू सरकार में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, शाम तक उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया था। उन्होंने सीएम सुक्खू को घेरते हुए सरकार को लेकर कई शिकायतें सामने रखीं थीं।
