March 12, 2026

सोलधा, चिमनी सहित चार गांवों में 4 दिसंबर को पंहुचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

एडीसी एवं नोडल अधिकारी सलोनी शर्मा ने दी जानकारी
झज्जर, 03 दिसंबर। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ की नोडल अधिकारी एवं एडीसी सलोनी शर्मा ने बताया कि जिला में संकल्प यात्रा के सोमवार चार दिसंबर को प्रात: 10 बजे से बहादुरगढ खंड के गांव सोलधा और बेरी खंड के गांव चिमनी तथा दोपहर बाद दो बजे से बहादुरगढ खंड के गांव लोवा कलां तथा बेरी खंड के गांव बिसान पहुंचेगी और आमजन को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं बारे जागरूक करेगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मौके पर ही विभिन्न योजनाओं व सेवाओं की स्टाल लगाकर पात्र व वंचितों को लाभान्वित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *