February 22, 2026

विकसित भारत संकल्प यात्रा हरियाणा के लोगों के लिए कारगर साबित हुई

विकसित भारत संकल्प यात्रा हरियाणा के लोगों के लिए कारगर साबित हुई है। जहां पहले लोगों को समस्याओं के समाधान के लिए ब्लॉक व जिला मुख्यालय के सरकारी कार्यालयों में जाना पड़ता था, वहीं यात्रा के दौरान लोगों की समस्याओं का घर-द्वार पर समाधान हुआ। इससे उनके धन व समय की भी बचत हुई। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की दूरदर्शी सोच है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की हितकारी योजनाओं से अवगत कराने के साथ-साथ उन्हें लाभ भी पहुंचाना है। इस प्रक्रिया की लोगों ने खूब सराहना भी की है।

यात्रा में 51 लाख से अधिक लोगों ने भागीदारी कर हरियाणा को देश का सिरमौर बना दिया है। इस दौरान महिलाओं की खासी भागीदारी रही। यात्रा में 21 लाख से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लेकर जता दिया है कि नारी शक्ति सरकार की नीतियों में पूरे तन-मन से विश्वास जता रही हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य है कि वर्ष 2047 तक भारत को विश्व का विकसित राष्ट्र बनाना है, इसी लक्ष्य को पाने के लिए उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की थी। यह यात्रा हरियाणा में 30 नवंबर से शुरू हुई, जो कि गांव के हर वार्ड और शहर के हर मोहल्ले तक पहुंच रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *