February 18, 2026

सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को आमजन के बीच लेकर पहुंच रही विकसित भारत संकल्प यात्रा

झज्जर, केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ ‘अंत्योदय’ योजनाओं का लाभ गांव-गांव पहुंचा रही है। गुरूवार को यह यात्रा जिला के गांव सुलौधा,गोरिया,मोहनबाड़ी,रेढूवास,कोंद्रावली पहुंची। गांव सुलौधा में हरियाणा पर्यटन विकास निगम के चैयरमैन डा अरविंद यादव,जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना ने गांव गोरिया, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ राकेश कुमार ने गांव मोहनबाड़ी,गांव रेढूवास में पूर्व चैयरमैन सुनीता चौहान और गांव कोंद्रावली में पूर्व मंत्री कांता देवी ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का अभिनंदन किया। संकल्प यात्रा से हरेक पात्र लाभार्थी को मिल रहा योजनाओं का लाभ : डा अरविंद यादव गांव सुलौधा में हरियाणा पर्यटन विकास निगम के चैयरमैन डा अरविंद यादव ने आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि भारत व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के नागरिकों तक पहुंचाने और उसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाई जा रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत किसान से लेकर विद्यार्थी तथा बच्चों से लेकर वृद्धजन तक को दी जा रही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को गांव-गांव पहुंचने वाली जागरूकता वैन तथा विभिन्न विभागों की ओर से लगाए जा रहे जागरूकता शिविरों के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। ‘आत्मनिर्भर और विकसित’ भारत बनाने की दिलाई शपथ मुख्य अतिथि डा अरविंद यादव ने विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को भारत को विकसित राष्टï्र बनाने का संकल्प लेते हुए शपथ दिलाई कि वे ‘भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे। गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकेंगे। देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे। भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे। नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे’। संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम हम सबके लिए महत्वपूर्ण : कप्तान सिंह गांव गोरिया में जिला परिषद के चैयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना बतौर मुख्यअतिथि पहुंंचे और कहा कि यह यात्रा हम सबके लिए अति महत्वपूर्ण है और विकसित भारत के सपने को साकार करने में प्रत्येक व्यक्ति को अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यात्रा में अब यात्रा को लेकर आमजन का रूझान निरंतर बढता जा रहा है,सरकार का मुख्य मकसद यही है कि वंचित व्यक्ति को योजना का लाभ देकर समाज की मुख्य धारा मेंं लाया जाए। इससे पूर्व उन्होंने ग्रामीणों को विकसित भारत की शपथ दिलाई और देश व प्रदेश के विकास में योगदान के लिए प्रेरित किया। अंत्योदय के सपने को साकार कर रही सरकारें : डा राकेश कुमार गांव मोहनबाड़ी में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ राकेश कुमार ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश व प्रदेश में अंत्योदय के स्वप्न को साकार करने में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की सरकार अपना दायित्व प्रभावी रूप से निभा रही है। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ के माध्यम से सरकार विकास की गारंटी के साथ आमजन तक पहुंचते हुए लोगों को और अधिक लाभान्वित कर रही है। यात्रा का उद्देश्य मोदी-मनोहर सरकार का ध्येय सरकारी योजनाओं को गरीबों के घर तक पहुंचाना है। इस यात्रा के माध्यम से ना केवल लोगों की समस्याओं समाधान होगा और सरकारी योजनाओं की पहुंच प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक होगी, बल्कि यात्रा ग्रामीण क्षेत्र का कायाकल्प करने में अहम साबित होगी। सरकार का अंत्योदय पर पूरा फोकस : कांता देवी गांव कोंद्रावली में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री कांता देवी ने परिवार पहचान पत्र को आमजन के लिए जरूरी दस्तावेज बताया । उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रदत्त सेवाओं का लाभ वास्तविक रूप से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे इसके लिए परिवार पहचान पत्र हरियाणा में योजनाओं के क्रियान्वयन का सशक्त माध्यम बन गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार ने अपने इन 9 साल के कार्यकाल में प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए अनेक जनहितकारी फैसले लेकर दर्शाया कि सरकार का अंत्योदय उत्थान पर पूरा फोकस है। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। विकसित भारत बनाने का संकल्प लें युवा पीढ़ी : सुनीता चौहान गांव रेढूवास में ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए महिला विकास निगम की पूर्व चैयरमैन सुनीता चौहान ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आज सुरक्षित हाथों में है,विकसित भारत बनाने के लिए हम सबको अपना सहयोग देना चाहिए। हमारा देश अग्रणी देशों में शामिल हो,यह तभी संभव है,जब हमारी युवा पीढ़ी अच्छी शिक्षा ग्रहण करते हुए देश का नाम रोशन करेगी। सरकार में बिना पर्ची खर्ची के युवाओं को सरकारी नौकरी मिल रही हैं,रोजगार के नए नए अवसर प्रदान किया जा रहे हैं। पोर्टल के माध्यम से किसान,महिलाओं, युवाओं सहित हर वर्ग को ऑनलाइन सेवाओं का लाभ सुगमता के साथ मिल रहा है। ऑनलाइन सेवाओं से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है और सरकारी कार्यों में पारदर्शिता देखने को मिल रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की लाभार्थियों को निशुल्क गैस कनैक्शन प्रदान किए। मेरी कहानी मेरी जुबानी के लाभार्थियों ने सांझा किए अनुभव कार्यक्रमों के दौरान ‘मेरी कहानी-मेरी जुबानी’ के तहत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने मन की बात लोगों के साथ सांझा करते हुए बताया कि कैसे वह और उनका परिवार सरकार की अंत्योदय उत्थान एवं कल्याण से संबंधित योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन में बदलाव ला रहे हैं। गांवों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान मुख्य अतिथियों ने उपस्थित लोगों को ‘हमारा संकल्प-विकसित भारत’ का संकल्प भी दिलाया गया और विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सूचना,जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने धरती कहे पुकार के विकास गीत की प्रस्तुति देकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया,इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रमों में यह गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद इस अवसर पर गांव सुलौधा की सरपंच सुमित्रा देवी,भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतबीर एडवोकेट, सांसद डा अरविंद शर्मा के पीए सुनील लाकड़ा,सरपंच मूर्ति देवी,राजबीर ङ्क्षसह,बीडीपीओ राहुल देव,मोहनबाड़ी के सरपंच राजकुमार,सिंचाई विभाग के एसडीआ प्रदीप कुमार,एसईपीओ सत्येंद्र कुमार,पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश गोयल, गांव रेढूवास में सरपंच अमन वशिष्ठï,दिलबाग खेतावास,गोरिया के सरपंच अजीत सिंह,बीडीपीओ राजाराम,जगदीप दलाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। #झज्जर #हरियाणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *