बरठीं में विकसित भारत संकल्प महिला मंडल खेलों का आयोजन, 1000 महिलाओं ने लिया भाग
समाज और परिवार के विकास में महिलाओं की भूमिका अहम रहती है:केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
बिलासपुर: झंडूता भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत विकसित भारत संकल्प महिला मंडल खेलों के तीसरे दिन आयोजन बरठीं जोन के बल्हसीणा में किया गया जिसमें बरठीं ज़ोन के 40 महिला मंडलों की 1000 महिलाओं ने भाग लिया। जिसमें रस्साकसी, मटकी फोड़ , कुर्सी दोड एवं अन्य सांस्कृतिक खेलो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की व विधायक जीत राम कटवाल ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की व उपस्थित महिलाओं का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि महिलाएं समाज उत्थान में बहुत योगदान देती है। आज हमारा विधानसभा क्षेत्र खुशहाल और विकसित बन रहा है जिसमें इस क्षेत्र की महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि समाज और परिवार के विकास में महिलाओं की भूमिका अहम रहती है।केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस तरह की खेलों आयोजन अब पूरे संसदीय क्षेत्र में भी किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं से आवाह्न किया कि वे अपने बच्चों को नशे से दूर रखें। उन्होंने कहा कि उन्हें ये बताते हुए खुशी होती है कि लगभग 9000 गैस कनेक्शन उज्वला योजना के अंतर्गत मिले है। उन्होंने महिलाओं के लिए चलाई गई मोदी सरकार की योजनाओं से महिलाओं को अवगत भी अवगत करवाया जिसमें महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने से आर्थिक रूप से मजबूत किया, ग्रामीण महिलाओं के लिए महिला शक्ति केंद्र स्कीम लाना, जनधन योजना के तहत खाता खुलवाना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के तहत गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को बच्चे के जन्म पर 5000 रुपये देना। आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपए तक फ्री में इलाज पीएम आवास योजना के तहत बेटियों को संयुक्त भागीदारी का हक देना। महिला पोषण अभियान जैसी योजनाओ को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि एक अच्छी शिक्षक मां होती है। इसके लिए भारत की हर एक महिला का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। उन्होंने लखपति महिला योजना के लिए महिलाओं को प्रेरित किया और साथ में विश्वकर्मा योजना से महिलाओं को होने वाले फायदे भी गिनाए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रसम सिंह चंदेल, महंत रूपेशवर गिरी, महामन्त्री सुशील नड्डा, दिनेश चंदेल उपाध्यक्ष कमल, पंचायत समिति सदस्य शेर सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष कंचन धीमान, महामंत्री रानी देवी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय शर्मा सहित स्थानीय कार्यकर्ता, स्थानीय जनता सहित 1000 महिलाएं उपस्थित रही।
