February 25, 2026

दिल्ली शराब घोटाले में गिरफ्तार विजय नायर को मिली जमानत, 23 माह से जेल में बंद थे

नई दिल्ली : दिल्ली के कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के नेता विजय नायर को सोमवार को जमानत मिल गई। पार्टी के कम्युनिकेशन इंचार्ज रहे नायर को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। नायर 23 महीनों से जेल में बंद थे। कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार राजनेताओं में अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ही जेल में बंद हैं। नायर से पहले बीआरएस नेता के कविता, आप नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह को भी सर्वोच्च अदालत ने ‘कैद से आजादी’ दी है। विजय नायर को जमानत देते हुए अदालत ने कहा कि अनुच्छेद 21 के तहत स्वतंत्रता का अधिकार पवित्र है और इसका सम्मान उन मामलों में भी किया जाना चाहिए जहां कड़े प्रावधान लागू किए गए हैं। याचिकाकर्ता 23 महीने से हिरासत में है और उसे विचाराधीन कैदी के रूप में रखा गया है, बिना मुकदमा शुरू किए यह सजा का तरीका नहीं हो सकता। जमानत नियम है और जेल अपवाद है। यह सार्वभौमिक प्रस्ताव पूरी तरह से विफल हो जाएगा। यदि याचिकाकर्ता को इतने लंबे समय तक विचाराधीन कैदी के रूप में हिरासत में रखा जाता है, जबकि सजा केवल दोषसिद्धि अधिकतम 7 साल हो सकती है, हमारा मानना है कि याचिकाकर्ता जमानत का हकदार है। इस आदेश में दी गई शर्तों पर जमानत दी जाती है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में एक अर्जी पर फैसला सुनाया। अर्जी में आम आदमी पार्टी के पूर्व संचार प्रभारी विजय नायर की जमानत की मांग की गई थी। इस दौरान कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विजय नायर को जमानत दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *