January 26, 2026

आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री से विजिलेंस ने की पूछताछ

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से विजिलेंस ब्यूरो ने आज आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूछताछ की। हालांकि चन्नी इस बारे में उन्हें जानबूझकर सरकार द्वारा परेशान किए जाने का आरोप लगाते रहे हैं। इससे पहले विजिलेंस ने जनवरी में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच शुरू की थी। यह दूसरी बार है जब चन्नी को विजिलेंस ब्यूरो ने तलब किया है। माना जा रहा है कि चन्नी से विजिलेंस ने 50 प्रश्न पूछे हैं जिनके आधार पर आगे पूछताछ की जाएगी। इन प्रश्नों के उत्तर चन्नी द्वारा प्रोफार्मा में भरकर विजिलेंस ब्यूरो को सौंपने है। चरणजीत सिंह चन्नी पिछले काफी समय से भगवंत सिंह मान सरकार पर शराब घोटाले को उजागर करने के बदले में उन्हें परेशान करने का आरोप लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *