February 25, 2026

विजीलैंस द्वारा रिश्वतखोरी के अलग-अलग मामलों में एक महीने के अंदर 19 मुलजिम गिरफ़्तार

भ्रष्टाचार के दोषों की जांच के लिए पाँच विजीलैंस इनक्वारीज़ की दर्ज़

चंडीगढ़, राज्य में से भ्रष्टाचार के ख़ात्मे के लिए शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा जून 2023 में रिश्वतखोरी के 17 अलग-अलग मामलों में 19 सरकारी मुलाज़िमों/प्राइवेट व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया गया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये पंजाब विजीलैंस ब्यूरो के अधिकारित प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से सिस्टम में से भ्रष्टाचार का सफाया करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। इसके इलावा विजीलैंस की तरफ से यह भी यकीनी बनाया जा रहा है कि राज्य की अलग-अलग अदालतों में चल रहे घूसख़ोरी के मामलों में से कोई भी दोषी सजा से बच न सके। उन्होंने बताया कि विजीलैंस ने पिछले महीने के दौरान 10 अलग-अलग मामलों में ट्रैप लगा कर 14 मुलाजिमों को रिश्वत लेते हुये मौके पर गिरफ़्तार किया है, जिनमें सात पुलिस मुलाज़िम, दो राजस्व पटवारी और पाँच अन्य विभागों से सम्बन्धित हैं। उन्होंने बताया कि जून महीने में विजीलैंस की तरफ से 21 विजीलैंस मामलों के चालान अलग-अलग अदालतों में पेश किये गए हैं। इसके इलावा विजीलैंस की तरफ से सरकारी अधिकारियों/ कर्मचारियों के खि़लाफ़ लगे भ्रष्टाचार के दोषों की जांच के लिए पाँच विजीलैंस इनक्वारीज़ भी रजिस्टर की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *