February 21, 2026

आग लगने के बाद मौके के वीडियो सामने आए

बद्दी, कॉस्मेटिक और परफ्यूम बनाने वाली फैक्ट्री में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दूर दूर से इसकी लपटें और धुआं दिखाई दे रहा है। 30 मजदूरों को बाहर निकाला जा चुका है। 20 मजदूरों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 2 मजदूरों को चंडीगढ़ PGI रेफर किया गया है। एनडीआरएफ की 40 सदस्यों की टीम भी मौके पर राहत बचाव में जुटी है। अब तक 32 घायल लोगों को रेस्क्यू किया गया है। पांच घायलों को पीजीआई भेजा गया है। वहीं, चंडीमंदिर से सेना को बुलाया गया है। 24 लोग अब भी लापता हैं। हालांकि लापता लोगों के बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग लगने के बाद मौके के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें लोग फैक्ट्री के बाहर लोग भागते नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *