February 25, 2026

त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने के लिए वेरिफिकेशन कार्य 21 अगस्त तक

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से मतदाता सूची वेरिफिकेशन कार्य में सहयोग करने का किया आह्वान
भिवानी, 21 जुुलाई।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नरेश नरवाल ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 21 जुलाई से 21 अगस्त तक सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं की वेरिफिकेशन करने के निर्देश जारी किए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश नरवाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाने के लिए एक महीने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बीएलओ अपने-अपने क्षेत्रों में त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करेंगे। उन्होंने आमजन, राजनीतिक दलों, सामाजिक संस्थाओं से आह्वान किया कि वे इस त्रुटि रहित मतदाता सूची की वैरीफिकेशन में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि बीएलओ नागरिकों से मतदाता सूची में इन्द्राज से वंचित पात्र नागरिक (01.10.2023 को पात्र), संभावित मतदाता (01.01.2024 को पात्र), संभावित मतदाता (आगामी तीन अर्हक तिथियों पर पात्र), एक से अधिक प्रविष्टियॉं/मृत मतदाता/स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाता, मतदाता सूची में दर्ज प्रविष्टियों में सुधार, गणमान्य व्यक्तियों की सूची तैयार करना, दिव्यांगजनों की सूची तैयार करना, 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की सूची तैयार करना तथा जिन मतदाताओं का मतदाता पहचान पत्र अभी तक आधार कार्ड से लिंक नहीं हुआ है उसकों लिंक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी वंचित पात्र नागरिक/संभावित मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज करने, अपात्रों के नाम हटवानें व विवरण शुद्धि के सम्बन्ध में अपने मतदान स्तर अधिकारी (बी.एल.ओ.) के पास सूचना उपलब्ध करवाएं तथा जिला प्रशासन द्वारा मतदाता सूचियों को त्रुटि रहित तैयार करने में सहयोग देकर अपने अमूल्य सवैंधानिक अधिकार को प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *