February 15, 2026

मुस्कान इंजीनियरिंग बेला बाथड़ी में भरें जाएंगे विभिन्न पद

अजय शर्मा, ऊना, मैसर्ज़ मुस्कान इंजीनियरिंग बेला बाथड़ी द्वारा विभिन्न पद अधिसूचित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों में वायर कट मशीन आप्रेटर का एक पद, हेल्पर के तीन पद, सिलिंड्रिकल मशीन आप्रेटर के दो पद, सीएनसी मशीन आपे्रटर का एक पद व टर्नर/लट्ठ मशीन आप्रेटर के तीन पद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन पदो के लिए साक्षात्कार 15 मार्च को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना के सभागार में आयोजित होगा।

अनीता गौतम ने बताया कि वायर कट मशीन आप्रेटर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता मशीनिस्ट टेड में आईटीआई या दो साल का अनुभव होने के साथ-साथ अभ्यर्थी की आयु 20 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। हेल्पर के पद हेतू 8वीं पास तथा आयु 18 से 40 वर्ष, सिलिंड्रिकल मशीन आप्रेटर पद के लिए आयु सीमा 23 से 50 वर्ष और टर्नर/लट्ठ मशीन आप्रेटर व सीएनसी मशीन आप्रेटर पद के लिए आयु 18 से 45 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता मशीनिस्ट टेड में आईटीआई या दो साल का अनुभव होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 86289-12413 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *