महाविद्यालय दौलतपुर चौक में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित
दौलतपुर चौक : ( संजीव डोगरा ) राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में क्विज कंपीटिशन, भाषण प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता और क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर मनोज कोहल ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। क्विज़ कंपिशन में 6 टीमों ने भाग लिया जिसमें से प्रथम स्थान पर टीम सी, दूसरे स्थान पर टीम ए और तीसरे स्थान पर टीम डी रही। भाषण प्रतियोगिता में यशिका शर्मा प्रथम और रीति शर्मा द्वितीय स्थान पर रहीं। इसके साथ साथ वाद विवाद प्रतियोगिता में तनवी ने प्रथम कृतिका द्वितीय तथा हंसिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया। कोलार्ज प्रतियोगिता में सिमरन सारिका तानिया इत्यादि का प्रदर्शन प्रशंसनीय रहा। निर्णायक मंडल की भूमिका में डा निधि, डा रमन, डा अनुराधा रहे। इस कार्यक्रम में संजोयक के रूप में प्रो प्रियंका और प्रो गौरव रहे। क्विज प्रतियोगिता के प्रारूप निर्माण मे प्रो अर्श, प्रो नेहा, प्रो यासीन, प्रो राम दत्त, प्रो नैना, प्रो रितिका, प्रो मनीषा, प्रो शैलजा, प्रो पूनम महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
