March 12, 2026

वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं की सहूलियत और भारी भीड़ को मद्देनजर रखते हुए यात्रा पंजीकरण में बदलाव किया

कटड़ा, अगर आप भी माता वैष्णो देवी जाने का प्लान बना रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आपकों रजिस्ट्रेशन के लिए लाइन में नहीं लगना होगा। वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं की सहूलियत और भारी भीड़ को मद्देनजर रखते हुए यात्रा पंजीकरण में बदलाव किया है।

नवरात्र को देखते हुए श्राइन बोर्ड ने कटड़ा रेलवे स्टेशन स्व पंजीकरण बूथ लगाया है। इसका इस्तेमाल ऑनलाइन पंजीकरण कर आने वाले श्रद्धालु कर सकेंगे। श्रद्धालुओं को बस रजिस्ट्रेशन का क्यूआर कोड मशीन पर लगाना होगा और वेंडिंग मशीन से उन्हें आरएफआइडी कार्ड जारी हो जाएगा। इसके अलावा कटड़ा रेलवे स्टेशन पर अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ पंजीकरण केंद्र खोल दिया गया है। श्राइन बोर्ड ने इसके लिए आठ रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाएगा। मौजूदा समय में श्री माता वैष्णो देवी (कटड़ा) रेलवे स्टेशन पर हैं। नवनिर्मित दो मंजिला वातानुकूलित आधुनिक यात्रा पंजीकरण केंद्र की पहली मंजिल पर पंजीकरण केंद्र है। यह केंद्र पहले नवरात्र पर श्रद्धालुओं को समर्पित होगा। भूतल पर प्रतीक्षालय और शौचालय है। इस हाल में एक ही समय 500 से 700 श्रद्धालु विश्राम कर सकते हैं।

बदल गया कार्ड का रंग
माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए आरएफआइडी यात्रा कार्ड का रंग भी बदल दिया गया है। नया यात्रा कार्ड लाल और पीले रंग का है। बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि इसको मां वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से अपडेट किया गया है। नए यात्रा कार्ड से वैष्णो देवी यात्रा के दौरान हर पल श्रद्धालुओं की ट्रैकिंग संभव हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *