एन एस एस की ओर से यूनिटी इंडिया रन करवाई गई
दौलतपुर चौक, 31 अक्तूबर ( संजीव डोगरा ): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पिरथीपुर में एन एस एस की ओर से यूनिटी इंडिया रन करवाई गई। यूनिटी इंडिया रन का नेतृत्व एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी सतीश सिंह मिन्हास ने किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य पूनम शर्मा ने बच्चों को राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बताया की कैसे हमें संगठित और एकजुट होकर रहना है। उन्होंने बताया की सरदार वल्लभ बहई पटेल ने रियासतों को जोड़ कर देश को एकजुट करने में अहम् भूमिका निभाई थी। इस अवसर पर बच्चों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर हरविन्द्र सिंह , सतीश सिहं मिनहास, प्रोमिला कुमारी, अमित कुमार ,सुलोचना राणा, अभिनव पराशर, रेनू कुमारी, लेख राज, अंजना कुमारी, विनीत कुमार, श्वेता शर्मा, सुशील पठानिया, प्रशांत कुमार, भारती शर्मा, हरमेश सिहं, पूर्णा देवी ,मनजीत कौर, चंद्रावली व स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
