केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बाल्याण ने किया श्री गौशाला झज्जर का दौरा
श्री गौशाला में केंद्रीय मंत्री ने किए दो शेड मंजूर
झज्जर, केंद्रीय पशुपालन, मत्स्य पालन एवं डेयरिंग राज्य मंत्री डॉ संजीव बाल्याण ने अपने रोहतक लोकसभा प्रवास के दौरान प्रदेश की प्रचीन गौशालाओं में शामिल श्री गौशाला झज्जर का दौरा । केंद्रीय मंत्री ने श्री गौशाला की कार्यशैली की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हिंदू संस्कृति में गौसेवा सर्वोत्तम कार्य माना गया है।
इस दौरान श्रीगौसेवा प्रबंधन समिति चेयरमैन प्रमोद बंसल ने केंद्रीय मंत्री को गौशाली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गौशाला में दो शेड की जरूरत है। समिति चेयरमैन की मांग पर केंद्रीय पशुपालन , मत्स्य पालन एवं डेयरिंग राज्य मंत्री ने कहा कि आप केंद्रीय पशुधन बोर्ड की साइट पर ऑनलाइन अप्लाई कर दो। दोनों शैड के लिए उनके मंत्रालय द्वारा 22 लाख रूपये मंजूर कर दिए जाएंगे। प्रबंधन समिति ने दो शेड मंजूर करने पर केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद किया। इस अवसर पर रोहतक लोकसभा सांसद डॉ अरविंद शर्मा, कुरूक्षेत्र लोकसभा सांसद नायब सैनी, श्री गौशाला समिति के उपाध्यक्ष बालकिशन जांगड़ा,कोषाध्यक्ष पंकज शर्मा, केशव सिंघल, राजीव बसंल, अनिल गर्ग सहित अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे।
