February 23, 2026

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम

मोहित कांडा, हमीरपुर, 22 नवंबर
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 23, 24 नवंबर को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर होंगे। 23 नवंबर को प्रातः 8:40 पर गगल एयरपोर्ट धर्मशाला में पहुंचेंगे। उसके बाद सड़क मार्ग के माध्यम से 10 बजे हमीरपुर जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। यहां पर दिशा समिति बैठक में उपस्थित रहेंगे। इसके उपरांत 2:00 से 3:00 बजे तक पब्लिक मीटिंग के लिए सर्किट हाउस हमीरपुर में जन समस्याओं को सुनेंगे। उसके उपरांत जिला बिलासपुर के बघेड कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहीं, सायंकाल को बिलासपुर के सर्किट हाउस में रुकेंगे और 24 तारीख को सर्किट हाउस बिलासपुर में जन समस्याएं सुनेंगे और 11:00 बजे बिलासपुर की दिशा समिति की बैठक में भाग लेंगे। यह जानकारी हमीरपुर जिला भाजपा मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *