March 16, 2026

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर 50वें जन्म दिन को मना रहे है

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर 50वें जन्म दिन को मना रहे है। अनुराग ठाकुर के जन्म दिन को मनाने मंडी सदर भाजपा मंडल के वाइस प्रेजिडेंट और अनुराग ठाकुर के बड़े करीबी दोस्त राजा सिंह मल्होत्रा अनुराग ठाकुर के घर पहुंचे और उन्हें गले लगाकर न केवल बर्थडे विश किया और लड्डू खिलाकर उनका मुंह भी मीठा करवाया और उनकी दीर्घायु के लिए भी भगवान से प्रार्थना भी की। राजा सिंह मल्होत्रा ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को देश का भविष्य बताया और उनसे युवाओं को प्रेरणा लेने की अपील भी की। राजा सिंह ने कहा कि देश के उज्जवल भविष्य के लिए केंद्र व राज्य सरकारों व राजनितिक दलों में ठाकुर जैसे युवा देशभक्त नेताओं व मंत्रियों की मौजूदगी आवश्यक है। राजा ने कहा कि अनुराग ठाकुर युवा वर्ग के लिए प्रेरणा सत्रोत बन कर उभर रहे हैं। राजा ने कहा कि अनुराग ठाकुर जहां केंद्रीय मंत्रिमंडल में अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं, वहीं वह हिमाचल की लोक संस्कृति को भी बढ़ावा दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *