February 22, 2026

एक से श्रेष्ठ ” कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में अध्यापकों को टेबलेट व छात्र छात्राओं को पढ़ाई सम्बन्धित सामग्री वितरित की गयी

अजय कुमार, बंगाणा, आज दिनांक 13/01/2024 को केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के सौजन्य से कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 17 पंचायतों में “एक से श्रेष्ठ ” विद्यालयों मे अध्यापकों को टेबलेट एवं 277 छात्र छात्राओं को स्कूल बेग, स्टडी टेबल एवं पढ़ाई सम्बन्धित सामग्री वितरित की गयी। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के कोऑर्डिनेटर नीतिश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे सभी छात्र एवं अध्यापक संतुष्ट हुए व सभी में खुशी की लहर है। सभी अभिभावकों को लोहड़ी पर्व और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *