February 23, 2026

थानाकलां स्कूल की अंडर -14 लड़कियों ने जीती जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता

अजय कुमार, बंगाणा : राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाना कलां की अंडर 14 लड़कियों ने कबड्डी प्रतियोगिता में जिला भर में परचम लहराया है। फाइनल मुकाबले में वडसाला की टीम को 35 -14 से मात देकर शानदार जीत हासिल की है। छात्रों की इस उपलब्धि पर स्कूल स्टाफ व अन्य गणमान्य लोगों ने प्रतिभागी छात्राओं को बधाई दी है। प्रधानाचार्य संजीव पाराशर, एसएमसी प्रधान अलका ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रधान सरोज कुमारी, उप प्रधान प्रकाश चंद, बीडीसी सदस्य राजकुमार, एसएमसी के सदस्य राजकुमार, पूर्व प्रधानाचार्य योगराज भारद्वाज, स्टाफ सदस्य बलविंदर शर्मा, प्रवेश राणा, पवन शर्मा, अमित कुमार, हरेंद्र देव, विनोद कुमार, लवेश, विनय धीमान, नंदलाल, राकेश पाल, रजनीश, सुनील राणा, पंकज कुमार, हंसराज, सुमन आदि ने लड़कियों की टीम के खिलाड़ियों किंजल, शिवानी, देवांशी, रूहानी, महक, दीक्षा, आस्था, आरती, खुशी और टीम के कोच अशोक धीमान व अनूप शर्मा को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *